आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
मियांपुर के प्राचीन राम जानकी मंदिर घाट का होगा कायाकल्प: ₹1.34 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
जौनपुर। जौनपुर नगर के मियांपुर क्षेत्र में मां गोमती के पावन तट पर स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर के दिन अब बहुरने वाले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल और युवा कल्याण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गिरीश यादव ने मंदिर परिसर के सुंदरीकरण, पक्के घाट के निर्माण तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु ₹1.34 करोड़ की विकास परियोजनाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य शिलान्यास किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि मां गोमती का तट जौनपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है। मंदिर परिसर में पक्के घाट के निर्माण और सुंदरीकरण से श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार पौराणिक व धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के लिए निरंतर प्रयासरत है।
वरिष्ठ भाजपाइयों व गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सभासद श्री नंदलाल यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुनीत श्रीवास्तव ‘पिंटू’जी रहे।
इस शिलान्यास समारोह में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी: श्री सुरेन्द सिंह पूर्व विधायक,श्री गिरीश चंद्र सिंह, श्री रजनीश सिंह, श्री कमल सिंह, डॉ. कमलेश निषाद, श्री ब्रह्मेश शुक्ला, श्री सुरेंद्र सिंघानिया, श्री मनीष श्रीवास्तव, श्री अतुल कुमार सिंह ‘काका’, श्री गौरव श्रीवास्तव, श्री शर्टी जी, श्री मोंटी शुक्ला, श्री रूपेश गुप्ता, श्री संजय गुप्ता (एडवोकेट), श्री घनश्याम चौहान, श्री प्रमोद निषाद, पूर्व सभासद माधुरी गुप्ता, श्री प्रमोद सिंह, श्रीमती विमला श्रीवास्तव, श्रीमती मिलन श्रीवास्तव।
जनप्रतिनिधि (सभासद): श्री शिव शंकर यादव, श्री बसंत प्रजापति, श्री संतोष मौर्य, श्री मुन्ना सिंह, श्री विष्णु प्रताप सिंह।
प्रशासनिक अधिकारी: नगर पालिका परिषद जौनपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विकास कार्यों की सौगात मिलने पर स्थानीय निवासियों व श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने आभार व्यक्त किया।