ब्यूरो,
उत्तर प्रदेश में 238 सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे
उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने व हरित परिवहन व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से 238 सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह योजना केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव स्कीम तथा उत्तर प्रदेश ईवी मैन्युफैक्चरिंग एवं मोबिलिटी पॉलिसी-2022 के तहत लागू की जा रही है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने व हरित परिवहन व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से 238 सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह योजना केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव स्कीम तथा उत्तर प्रदेश ईवी मैन्युफैक्चरिंग एवं मोबिलिटी पॉलिसी-2022 के तहत लागू की जा रही है।
प्रस्ताव के अनुसार पहले चरण में 238 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जाएंगे, जिन पर कुल 714 चार्जर लगाए जाएंगे। इन स्टेशनों के संचालन एवं रखरखाव के लिए 10 वर्ष का अनुबंध किया जाएगा। सरकारी भूमि पर स्थापित होने वाले चार्जिंग स्टेशनों का उपयोग केवल ईवी चार्जिंग के लिए किया जाएगा। संबंधित विभागों से भूमि उपयोग के बदले एक रुपये प्रति किलोवाट की दर से शुल्क लिया जाएगा।