राशन कार्ड में यूनिट जोड़ने के नाम पर वसूली- कोटेदार के विरुद्ध की शिकायत

आदर्श कुमार मिश्रा

पटरंगा… राशन कार्ड में पहले यूनिट काटी गई और बाद में उसे जोड़ने के नाम पर प्रति यूनिट वसूली की शिकायत मवई ब्लाक के करौंदी गांव के ग्रामीणों ने विधायक रुदौली से उस समय किया जब विधायक गुरुवार से शुरू हो रहे प्रधान मंत्री के पत्र घर घर मे वितरण का शुभारंभ करने गए हुए थे। विधायक रामचंद्र यादव ने जैसे ही हालचाल पूछा ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा यूनिट जोड़ने के नाम पर 500 रुपए की वसूली की शिकायत किया जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए अपने सहयोगियों से शिकायतकर्ताओं का नाम लिखने का निर्देश दिया।
रुदौली तहसील क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी सुर्जकला ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने 3 यूनिट जोड़ने के लिए 350 रुपए,शांति देवी ने आरोप लगाया कि 500 रुपए चार यूनिट जोड़ने के लिए और सीतापति ने आरोप लगाया कि उनसे 300 रुपए लिया वही लखराजी ने 450 रुपए लेने का आरोप लगाया।जिसपर विधायक का पारा चढ़ गया उन्होंने मौके से ही एसडीएम रुदौली विपिन सिंह को फोनकर मामले की जांच कराने के लिए कहा।एसडीएम रुदौली ने बताया कि विधायक से ग्रामीणों ने शिकायत किया है जिसकी जानकारी मिली है।जांच कराने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।वही रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा गांव भर्मण के दौरान शिकायत की गई थी जो बहुत ही गंभीर मामला है।जिसका संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *