Bueauro,
मंदिर में दीपक जलाते समय बेटे ने की अपने पिता की हत्या
उन्नाव में एक बेटे ने मंदिर में दीपक जलाते समय पीछे से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी। युवक की पत्नी उसको छोड़कर चली गई थी। वह माता-पिता को पत्नी से अलगाव के लिए जिम्मेदार ठहराता था। पुलिस ने आरोपी बेटे को अरेस्ट का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भे ज दिया है।
यह घटना शनिवार की रात औरास थाना क्षेत्र के चमारन खेड़ा गांव की बताई जा रही है। मृतक प्रमोद बीजेपी के अनुसूचित जाति के औरास मंडल के अध्यक्ष थे।