IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II


आलोक वाजपेयी (ज्योतिषाचार्य),
🕉️ जगज्जेत्रैकमन्त्रेण रामनाम्नाभिरक्षितम् ।
यः कण्ठे धारयेत्तस्तस्य करस्थाः सर्वसिद्धयः।।
अर्थात-:जो राम नाम से सुरक्षित जगत पर विजय करने वाले इस मन्त्र को अपने कंठ में धारण करता है उसे समस्त सिद्धियां प्राप्त होती हैं।
🙏🙏🌱🌹
🙌🙌🙌 हर हर महादेव 🙌🙌🙌
🕉️ जय माता की 🙏🙏 🙏🙏🌱🌹
IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II
🕉️ श्री गणेशाय नमः, जय श्री कृष्ण 🙏🙏
विक्रम संवत 2083
🙏🙏 सब सुखी व स्वस्थ रहें 🌱🌹
संवत्सर नाम -: रौद्र
संवत्सर राजा-: गुरु
संवत्सर मंत्री-: मंगल
🌕सूर्य उत्तरायण, ऋतु-: ग्रीष्म
सूर्य उदय : प्रातः 5/27
सूर्य अस्त : सायं 6/18
📺 ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि
अंग्रेजी दिनांक-: 18/6/2026
दिन-: गुरुवार
🌕 चंद्रमा-: कर्क राशि में
🥳राशि स्वामी-: चंद्र
🌱 आज का नक्षत्र – पुष्य प्रात: 11/33 तक उसके बाद आश्लेषा
💓 नक्षत्र स्वामी – : शनि/बुद्ध
✨️ चंद्रमा का नक्षत्र चरणों में प्रवेश काल
प्रात:6/04 से पुष्य नक्षत्र चरण 4 में
11/33 से आश्लेषा नक्षत्र चरण 1 में
सायं 5/12 से आश्लेषा नक्षत्र चरण 2 में
रात्रि 10/50 से आश्लेषा नक्षत्र चरण 3 में
आज का करण और योग आदि
***********
🪐 करण-: प्रात:8/19 तक वणिज , उसके बाद बव
🔥 योग-: सायं 5/35 तक व्याघात: यह एक अशुभ योग है, इस योग में किये गये शुभ कार्य से उसके अशुभ परिणामों में वृद्धि होती है
🪴 आज के भद्रा, पंचक, त्यौहार आदि
***********
उमा अवतार, गुरु पुष्य योग, भद्रा प्रात: 8/19 से सायं 6/49 तक, गन्डमूल प्रात: 11/33 से
आज की शुभ दिशा -: पूर्व, उत्तर, उत्तर- पूर्व
*****
♻️ दिशा शूल-: दक्षिणी दिशा की ओर यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने पर दही खाकर प्रस्थान करें
आज की ग्रह स्थिति -:
*******
🌷सूर्य -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध) मृगशिरा
नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी मंगल) रात्रि 12/37 से चरण 4 में
🛑मंगल -: मेष राशि (राशि स्वामी मंगल) कृत्तिका नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी सूर्य)
🌱 बुद्ध -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध) पुनर्वसु नक्षत्र चरण 3(स्वामी गुरु)
🌕गुरु -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) पुनर्वसु नक्षत्र चरण 4 में ( नक्षत्र स्वामी गुरु) रात्रि 9 बजे से पुष्य नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी शनि)
💃 शुक्र -: शुक्र कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी शनि)
🌊 शनि-: मीन राशि (राशि स्वामी गुरु) रेवती नक्षत्र चरण 1 में( नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🎥 राहु-: कुंभ (राशि राशि स्वामी शनि)शतभिषा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी राहु)
🛐केतु-: सिंह राशि( राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी केतु)
🤬राहु काल -: दोपहर 1/30 से 3/00 बजे तक कोई शुभ या नया कार्य प्रारंभ न करें
प्रात: 5/13 तक वृष
7/27 तक मिथुन
9/47 तक कर्क
दोपहर 12/05 तक सिंह
2/22 तक कन्या
सायं 4/40 तक तुला
6/59 तक वृश्चिक
रात्रि 9/03 तक धनु
10/46 तक मकर
12/14 तक मकर
आज का 12 राशियों का राशि फल

परिचय -:
आज 18 जून को चंद्र कर्क राशि में, आज मुख्यतः चंद्र, शनि और बुद्ध ग्रह का प्रभाव रहेगा, आज तो महत्वपूर्ण योग बुध आदित्य योग एवं गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है यह सभी राशि वालों के लिए अत्यंत उत्तम है, जिन राशियों के लिए विवाह एवं पार्टनरशिप ठीक है उसका विवरण दिया हुआ है तथा जिनके लिए यह ठीक नहीं है वह भी स्पष्ट रूप से दिया गया है, मेष राशि वालों को अपने जीवनसाथी से व्यर्थ टकराव से बचना चाहिए, सिंह राशि वालों को विरक्ति की भावना से बच के अपने जीवन साथी के साथ पूरा दिन अच्छा सहयोग करना चाहिए, कन्या राशि वाले व्यर्थ में चिड़चिड़े ना बने नहीं तो पूरा दिन परेशान रहेंगे, धनु राशि वाले अपने जीवनसाथी के भाग्य का पूरा इस्तेमाल करें क्योंकि उन्हें के भाग्य से आज इनका दिन अच्छा होगा, मीन राशि वाले भी अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें बाकी राशियों के लिए आज का दिन जीवनसाथी के साथ अच्छा रहेगा
सार -: व्याघात योग सायं 5/36 तक यह एक अशुभ योग है इसमें कोई भी पार्टनरशिप, विवाह आदि तय करने से धोखा मिलता है, आज के दिन सभी राशियों को अपने जीवनसाथी के मूड और उनकी मांगों पर विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए तभी आज के दिन अच्छी सफलता मिलेगी
18 जून 2026 गुरूवार , चतुर्थी तिथि द्वितीय(शुद्ध)ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष, चंद्रमा कर्क राशि में(राशि स्वामी चंद्र) प्रात: 11/33 तक पुष्य नक्षत्र (स्वामी शनि) उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र (नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
12 राशियों का राशि फल इस प्रकार रहेगा
मेष राशि-: मेष राशि वालों के लिये आज मुख्य तौर पर आपके सातवें भाव में मंगल और राहु की दृष्टि है मंगल और राहु की दृष्टि हिंसा झगड़े आदि का कारक बनता है अतः वैवाहिक संबंधों में आपस में विरोध के चलते अत्यधिक आलोचना एवं परिणाम स्वरूप क्रोध मैं परिणित होने की संभावना से बचें, नहीं तो बाद हिंसा और कानूनी कार्यवाही तक पहुंच सकती है इसी प्रकार व्यापार में भी पार्टनरशिप में इस तरह की स्थिति को होने से रोकें, नए व्यापारिक समझौते में सभी शर्तों की पूरी जांच कर ले कोशिश करें कि आज वैवाहिक रिश्ते अथवा व्यापारिक समझौते ना करें, काली एवं लाल वस्तुओं का दान करें, भैरव मंदिर जाने से शांति प्राप्त होगी
वृष राशि-: वृषभ राशि वालों के लिए आज मुख्य तौर पर आपके पराक्रम भाव में बुद्ध आदित्य योग बन रहा है, तथा बुद्ध और सूर्य दोनों आपके भाग्य स्थान को देख रहे हैं यह योग आपके लिए, आपकी संतान और प्रेम संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के लिए बहुत अच्छा है, आपके चौथे भाव में गुरु शुक्र और चंद्र होने के कारण आपके भूमि,भवन, वाहन आदि से संबंधित क्षेत्र में शानदार सफलता का योग है आज के दिन यदि आप अपनी माता को प्रसन्न करते हैं तो आपके भाग्य में अत्यधिक वृद्धि की संभावना है
मिथुन राशि-: मिथुन राशि वालों की कुंडली में आज लग्न में बुध आदित्य योग बना हुआ है इसके परिणाम स्वरूप आपकी बुद्धिमत्ता का लोहा सभी लोग मानेंगे, आपके धान भाव में गुरु और चंद्र की युति गजकेसरी योग का निर्माण कर रही है अतः अथाह धन की प्राप्ति का योग बना हुआ है, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे नए संपर्क बनेंगे, भाग्य का स्वामी शनि दसवें घर में केंद्र में बैठकर राजयोग का निर्माण कर रहा है कुल मिलाकर मिथुन राशि वालों का समय जबरदस्त है
कर्क राशि-: कर्क राशि वाले जातकों की कुंडली में भाग्येश एवं लग्नेश यानी गुरु और चंद्र एक साथ लग्न में बैठकर आपको मानसिक और शारीरिक तौर पर अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे आज आप अत्यंत अनुशासित रहेंगे और अपनी सेहत को ठीक करने के प्रति संलग्न रहेंगे, आपके दैनिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे, हनुमान जी की उपासना या दर्शन के साथ यदि आप आज अपने दिन की शुरुआत करेंगे तो अति उत्तम रहेगा
सिंह राशि-: सिंह राशि वाले जातकों की कुंडली में लग्न में बली केतु तथा सप्तम भाव में बाली राहु विद्यमान है इसके कारण आपको सब कुछ होने के बावजूद विरक्ति की भावना रह सकती है, आप मोक्ष भक्ति आदि की तरफ अधिक रुचि ले सकते हैं, धन के मामले में आपके आय के स्त्रोत बढ़ेंगे, आप नेगेटिव विचारों और बातों से दूर रहें और ऐसे लोगों से बचें जो सिर्फ नेगेटिव बातें ही करते हैं, जैसे हमेशा सबकी आलोचना करना और अपनी परिस्थितियों पर रोना, यदि आज आप अपने कार्यालय के सहयोगियों के साथ या बच्चों एवं प्रिय जनों के साथ बाहर घूमने जाते हैं तो अच्छा रहेगा
कन्या राशि-: कन्या राशि वाले जातकों के लिए दसवें घर पर कर्म स्थान में बुध आदित्य योग, लाभ स्थान में सुख भाग्य एवं धन स्थान के स्वामी के होने के कारण आपको सभी कार्यों में एवं धन प्राप्ति में सफलता मिलेगी लेकिन शनि की सप्तम भाव से लग्न में दृष्टि आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बन सकती है अतः आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण करें अन्यथा कोई भी सुख आपको सुख नहीं दे पाएगा, जीवनसाथी के बारे में नेगेटिव सोच ना रखें, परिस्थितियों से समझौता करें, सुंदरकांड का पाठ करने से मन शांत रहेगा
तुला राशि -: तुला राशि वाले जातकों के लिए उनके कर्म स्थान में शानदार गुरु शुक्र चंद्र के स्थित होने के कारण उनके हर कार्य में उन्हें सफलता मिलेगी एक प्रकार से राजयोग का निर्माण उनकी कुंडली में हो रहा है इस समय का भरपूर लाभ उठाएं, आपके सभी पेंडिंग काम आज पूरे होंगे, पिता अथवा पितृ तुल्य व्यक्तियों के आशीर्वाद से आपके भाग्य में और अधिक वृद्धि होगी, भाग्य में बता देती योग की स्थिति आपके भाग्य को हार्दिक बलवान कर रही है, सिर्फ बीती हुई बातों अथवा तजुर्बे का विश्लेषण उचित ढंग से करेंगे तो अच्छा रहेगा, बच्चों को उपहार बांटने से या खाना बांटने से इसका समाधान होगा
वृश्चिक -: वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज भाग्य स्थान मैं गुरु शुक्र और चंद्र स्थित होने से भाग्य अत्यंत बली हो गया है, अच्छा सफलता के चहुंमुखी रास्ते आपके लिए खुलने का योग बन गया है आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी यात्रा से लाभ तीर्थ स्थान में दर्शन अत्यंत सुगमता से होंगे, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, गाड़ी सावधानी से चलाएं लापरवाही से या तेज ना चलाएं अन्यथा चोट लगने का योग बन सकता है, माता-पिता की अनदेखी न करें एवं उनकी नाराजगी मोल नहीं लें, अपने घर पर काफी समय से खराब पड़ी हुई चीजों की मरम्मत कराएँ
धनु राशि -: धनु राशि वाले जातकों के लिए आज मिला-जुला दिन रहेगा अर्थात परेशानी और उत्साह दोनों बने रहेंगे, स्वास्थ्य के ऊपर विशेष ध्यान दें और किसी भी समस्या की अनदेखी न करें, अत्यधिक वाद विवाद उत्तेजना क्रोध और झगड़े से बचें, जीवनसाथी का भाग्य बहुत अच्छा काम कर रहा है अतः उनका सहयोग और सलाह लें, उन्हीं के हिसाब से अपनी दिनचर्या बनाएंगे तो अच्छा रहेगा, गाड़ी चलाते हुए रोड रेज का शिकार ना बने, आपके कार्यों में यदि कोई देरी हो रही है तो धैर्य बनाकर रखें परिणाम आपके पक्ष में ही आएंग, बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए संजीवनी का काम करेगा
मकर राशि-: मकर राशि वालों के लिए विवाह और व्यापार में पार्टनरशिप से संबंधित मसलों में सफलता पाने के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है अतः जो लोग विवाह के लिए रिश्ते की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनको एक अच्छा रिश्ता आने की संभावना है उसमें अधिक कमियां ना निकालें, आपका आज के ग्रहों के अनुसार यह बड़ा अच्छा अवसर होगा इसी प्रकार व्यापार में भी यदि कोई पार्टनरशिप ऑफर करता है तो इंकार न करें आपके लिए अच्छा रहेगा, इतनी बात खुलकर रखेंगे तो अच्छा रहेगा, काले रंग की वस्तुओं का दान करें
कुंभ राशि-: कुंभ राशि वाले जातक यदि आज कोई बड़ा काम अथवा सौदा करना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी, संतान और प्रेम संबंधों में भी आनंद का अनुभव करेंगे, पेट की तकलीफों का ध्यान रखें बाहर का खाना ना खाएं अन्यथा समस्या हो सकती है, किसी के साथ अहम की भावना से बचें , बैंकों से संबंधित मसले को निपटाने का आज अच्छा दिन है, यदि आप अपना या अपने किसी प्रियजन का मेडिकल ट्रीटमेंट करना चाहते हैं तो आज का दिन अत्यंत शुभ है, बिना वजह की बातों को लेकर व्यर्थ वाद विवाद में ना उलझे, विष्णु सहस्त्रनाम पढ़ने से आपका दिन और अच्छा जाएगा
मीन राशि-: मीन राशि वाले जातक आज अपनी दूर दृष्टि से बड़े-बड़े निर्णय लेने में सफल होंगे, सिर्फ क्रोध पर नियंत्रण रखें, संतान और प्रिय जनों से आपकी उम्मीद है सफल होगी, यदि आप अच्छा खाना खान और बनाने के शौकीन हैं तो आज आपके लिए अच्छा अवसर आएगा, आज लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे, मित्रों के सामने किसी तीसरे व्यक्ति जो वहां मौजूद नहीं है की आलोचना न करें नहीं तो नुकसान होगा, यदि खाने-पीने में सामंजस्य से नहीं रखा तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है, यदि आप भगवान को भोग अर्पित करके या किसी भी कार्य से पहले पूजन करके करेंगे तो अच्छा रहेगा