सपा में टूट के राजभर वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

Bueauro,

सपा में टूट के राजभर वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

लखनऊ:महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना की तरह ही सपा में भी टूट होने वाली है। यह बड़ा दावा यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को किया। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा- महाराष्ट्र की तरफ ध्यान मत रखिए, अब यूपी का नंबर है।

*राजभर ने कहा-*
“सपा नेता रामगोपाल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी दे दी है। धीरे से उनसे कह दिया है कि इतने लोगों के नाम हैं। इन्हें बुलाकर अपने पास ले लीजिए। हमारी जान बचाए रखिए। अगर ऐसा नहीं है, तो रामगोपाल जी खुलासा करें कि उस चिट्ठी में क्या लिखा है। उन्हें क्या तकलीफ है।”
उन्होंने ने कहा- खनन प्रकरण में CBI ने अखिलेश यादव का भी नाम रखा है। वह अभी बाहर हैं, उसी मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति जेल में हैं। गोमती रिवरफ्रंट मामले में कोई जेल गया क्या? पीएम मोदी ने सदन में कहा था कि कभी-कभी अखिलेश जी भी मदद कर देते हैं, तो अखिलेश मदद रामगोपाल से कराते हैं। वही चिट्ठी उन्होंने दी है।

राजभर ने X पर लिखा, अरे अखिलेश यादव जी, अभी राम गोपाल यादव जी की सिर्फ चिट्ठी का जिक्र किया है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट के पापियों का नाम लिख दूंगा तो भूचाल आ जाएगा। समूचा उत्तर प्रदेश जानता है कि लाल टोपी वाले भ्रष्टचारियों का मास्टरमाइंड कौन है? और किसे बचाने के लिए रामगोपाल यादव समझौता और सौदा कर रहे हैं, सब मालूम है।

राजभर के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुटकी ली। कहा- ‘दाना और गाना…कब तक चलेगा अफसाना’।
अखिलेश ने कहा, भाजपा इसी तरीके से काम करती है। कई दलों को तोड़ चुकी है। यूपी में भी सपा के कई विधायक और MLC राज्यसभा चुनाव में उन्होंने तोड़े थे। जो डर जाएगा और अपना दल छोड़कर चला जाएगा। अगर भाजपा से मुकाबला करना है तो बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए। मुकाबला करने के लिए सपा तैयार है। यूपी में तो भाजपा के ही विधायक तैयार हैं पाला बदलने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *