ब्यूरो
गोवा की साध्वी सतीश सेल चुनी गई मिस इंडिया
गोवा की साध्वी सतीश सेल मिस इंडिया चुनी गई हैं। भुवनेश्वर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 30 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया जिसमें गोवा की साध्वी सतीश सेल ने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और अब वो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फर्स्ट रनर अप महाराष्ट्र की राजनंदनी पवार और सेकंड रनर अप जम्मू कश्मीर की अद्वैता रही हैं।