एसडीओ शहर कर रहे हैं विकलांग वृद्धा का उत्पीड़न

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

एसडीओ शहर कर रहे हैं विकलांग वृद्धा का उत्पीड़न

जौनपुर। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कनेक्शन संख्या 7355055650 के उपभोक्ता रन्नो वर्मा जो 70 वर्षीय विकलांग वृद्धा है ने आरोप लगाया है कि उनके बिजली बिल में लगातार भारी अनियमितताएं की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार पहले उपभोक्ता को लगभग ₹2,86,000 का बिल दिया गया, जिसके बाद संशोधन के नाम पर नया बिल लगभग ₹3,50,000 तक पहुंचा दिया गया। वहीं उपभोक्ता द्वारा पिछले महीने ₹61,000 का भुगतान किए जाने के बावजूद कोई राहत नहीं मिली।

उपभोक्ता का कहना है कि पुराने मीटर की रीडिंग संदिग्ध है और बार-बार अनुरोध के बावजूद मीटर की सरकारी प्रयोगशाला में जांच (मीटर टेस्टिंग) नहीं कराई गई है।

मामला IGRS पोर्टल पर भी दर्ज है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ता का आरोप है कि शिकायत करने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा ₹65,000 जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

बार-बार बदलते बिल और भुगतान के बावजूद राहत न मिलने से उपभोक्ता मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान है।

उपभोक्ता ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मीटर परीक्षण कराने तथा सही बिल निर्धारण तक विद्युत आपूर्ति बनाए रखने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *