ब्यूरो,
भोपाल में आधी रात को पॉलिटिकल ड्रामा दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को एमपी एमएलए कोर्ट से तीन साल की सजा
इस सजा के कारण भारती की विधायकी खतरे में है।
बीजेपी ने आज रात 11 बजे विधानसभा सचिवालय खुलवाकर कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी रद्द करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
जैसे ही इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मिली वे अपनी टीम के साथ विधानसभा भवन पहुँच गए।
पटवारी ने आधी रात को दफ़्तर में बैठे विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा से पूछताछ शुरू कर दी।
उन्होंने कहा कि हमारे पास स्टे है तो आप यहां क्या कर रहे हैं?
पहली बार ऐसा हो रहा है कि आधी रात को किसी की सदस्यता समाप्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
जीतू पटवारी के तेवर देख कर प्रमुख सचिव अपनी गाड़ी में बैठ कर निकल भागे।
उल्लेखनीय है कि राजेंद्र भारती ने 2023 के चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता, तत्कालीन गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को पराजित किया था।