
आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
पुलिस मुठभेड में 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार
थाना सुजानगंज अन्तर्गत ग्राम सरायपड़री में चली गोली की घटना का अनावरण तथा थाना महराजगंज व थाना सुजानगंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड में 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार व कब्जे से एक देशी पिस्टल व 01 जिन्दा कारतूस .32 बोर व एक खोखा कारतूस .32 बोर, एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोटर साइकिल TVS अपाची UP 62 CJ 1136 बरामद
कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व श्री सुनील चन्द्र तिवारी, क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना महराजगंज व थाना सुजानगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक-21.03.2026 को ग्राम सरायपड़री में जान से मारने की नियत से फायर करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से कब्जे से एक देशी पिस्टल व 01 जिन्दा कारतूस .32 बोर व एक खोखा कारतूस .32 बोर, एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोटर साइकिल TVS अपाची UP 62 CJ 1136 बरामद हुआ।
घटना का विवरण-
आवेदक अनुज मिश्रा पुत्र रामकुमार मिश्रा निवासी सराय पडरी थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र पर बताया गया कि आवेदक को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नियत से फायर किया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना सुजानगंज पर मु0अ0सं0-84/26 धारा 352/351(2)/109(1)/3(5) BNS व 7 CLA पंजीकृत कर अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
थानाध्यक्ष तरूण श्रीवास्तव मय हमराह हे0का0 ओमप्रकाश मिश्रा, का0 विकास कुमार मय सरकारी गाड़ी बोलेरो नं0 UP-62AG0429 मय वैकल्पिक चालक का0 अश्वनी कुमार के थाना हाजा से रवाना होकर थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था ड्यूटी, अलबिदा जुमा नमाज व देखभाल क्षेत्र गस्त तथा तलाश अपराधी में भ्रमणशील होकर गस्त करता हुआ भोगीपुर कठार के आगे प्रतापगढ़ बार्डर पर चेकिंग संदिग्घ व्यक्ति/वाहन में मामूर था कि जरिये मोबाइल थानाध्यक्ष सुजानगंज श्री फूलचन्द्र पाण्डेय द्वारा बताया गया कि दो बदमाश राजाबाजार की ओर से भोगीपुर कठार होते हुये प्रतापगढ बार्डर की ओर जा रहे है जिनका मैं पीछा कर रहा हूँ मैने बताया कि मै यहीं प्रतापगढ़ बार्डर पर चेकिंग कर रहा हूँ और तुरन्त मय हमराहियान के राजाबाजार की ओर चला कि राजाबाजार की ओर से वाहनों की लाइट दिखाई पड़ी तो मै थानाध्यक्ष मय हमराहियान के गाड़ी से उतर कर सड़क किनारे पेड़ों की आड़ लेकर खड़े हो गये इसी समय राजाबाजार की ओर से एक मोटर साइकिल उसके पीछे एक पुलिस चार पहिया वाहन जिस पर लाल नीली बत्ती जल रही है नजदीक आया तो हम पुलिस वालो द्वारा टार्च की रोशनी से रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटर साइकिल सवार हम पुलिस वालो को सामने देखकर भागने का प्रयास किये परन्तु उबड़ खाबड़ सड़क बारिश होने के कारण उक्त मोटर साइकिल सवार व्यक्ति फिसल कर अनियंत्रित होकर गिर गये और एक मोटर साइकिल सवार सड़क के दाहिने व दूसरा सड़क के बाये चिल्लाते हुए भागे कि मार साले पुलिस वाले हैं नही तो पकड़े जायेगें सड़क के बांयी ओर भागे बदमाश का पीछा मैने व मेरे हमराहियो ने तथा सड़क के दाहिनी ओर भागे बदमाश का पीछा थानाध्यक्ष सुजानगंज व उनके हमराही द्वारा किया गया तत्पश्चात मेरे द्वारा तेज आवाज में चिल्लाते हुए बदमाशों से कहा गया कि आप लोगों को पुलिस द्वारा चारो तरफ से घेर लिया गया आत्मसमर्पण कर दें, इस पर सड़क के बांयी ओर भागे बदमाश ने हम पुलिस वालो पर जान से मारने की नियत से एक फायर कर दिया जिससे हम पुलिस वाले सिखलाई के तरीके और धारातलीय रण कौशल से बचाव करते हुए बाल बाल बचे गोली मुझ थानाध्यक्ष के बगल से निकल गयी आत्मरक्षार्थ मुझ थानाध्यक्ष द्वारा एक राउण्ड कमर के नीचे सिखलाये हुए तरीके से एम करते हुए फायर किया गया जिससे वह बदमाश दर्द से चिल्लाने लगा और लड़ खड़ा कर गिर गया और हम पुलिस वालो ने दौड़ कर उक्त बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया,नाम पूछने पर अपना नाम प्रतीक दूबे उर्फ अनुज पुत्र रामप्रकाश दूबे उर्फ मुन्ना दूबे निवासी ग्राम बिझवट थाना महराजगंज जनपद जौनपुर बताया जिसे ईलाज हेतु तत्काल अपने सरकारी वाहन से हमराही का0 विकास कुमार के द्वारा उपचार हेतु सीएचसी महराजगंज भेजवाया गया। दूसरे बदमाश को थानाध्यक्ष सुजानगंज व उनके हमराहियो हे0का0 अश्वनी पाण्डेय, का0 सुदीप सिंह, का0 संजीव यादव द्वारा सड़क के बायी ओर गेंहू के खेत में पकड़ लिया जिसने पूछने पर अपना नाम विनय दूबे पुत्र स्व0 गोपाल दूबे निवासी ग्राम बिझवट थाना महराजगंज जनपद जौनपुर बताया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक देशी पिस्टल व 01 जिन्दा कारतूस .32 बोर व एक खोखा कारतूस .32 बोर, एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोटर साइकिल TVS अपाची UP 62 CJ 1136 बरामद हुआ। घायलों को उपचार हेतु सदर अस्पताल जौनपुर भेजा गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तगण से बरामद असलहे के सम्बन्ध मे पूछने पर विनय द्वारा बताया गया कि लोगों को डराने के लिए अपने साथ लेकर घुमता हूँ, पुलिस को देखकर भागने के सम्बन्ध मे पूछा गया तो बताये कि साहब मैं व प्रतीक दूबे उर्फ अनुज पुत्र रामप्रकाश दूबे उर्फ मुन्ना दूबे ग्राम बिझवट थाना महराजगंज जनपद जौनपुर, सचिन पाठक उर्फ गब्बर पुत्र अज्ञात ग्राम हटिया रामनाथ थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर, विकास यादव पुत्र अज्ञात ग्राम मनिकापुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर व दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात जो विकास यादव व सचिन पाठक उर्फ गब्बर के साथ आये थे जिनको मै नही जानता हूँ कल दिनांक 20.03.2026 को ग्राम सरायपड़री पण्डितान बस्ती व पड़री चौराहे पर हम लोग दो मोटर साइकिल से शराब की नशे में क्षेत्र में दहशत फैलाने की नियत से फायर किये थे इसी कारण आप लोगों को देख कर भाग रहे थे । लेकिन हम दोनों की किस्मत खराब थी कि हम लोग पकड़े गये, सड़क पर पड़ी मोटर साइकिल TVS अपाची UP 62 CJ 1136 के बारे मे पूछा गया तो विनय ने बताया कि यह मोटर साइकिल मेरी है जिसके कागजात तलब किये तो नही दिखा सका । मोटर साइकिल उपरोक्त इस घटना में प्रयुक्त हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. प्रतीक दूबे उर्फ अनुज पुत्र रामप्रकाश दूबे उर्फ मुन्ना दूबे निवासी ग्राम बिझवट थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
2. विनय दूबे पुत्र स्व0 गोपाल दूबे निवासी ग्राम बिझवट थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास प्रतीक दूबे उर्फ अनुज –
1.मु0अ0सं0 84/26 धारा 352/351(2)/109(1)/3(5) BNS व 7 CLA थाना सुजानगंज जौनपुर ।
2.मु0अ0सं0 59/26 धारा 3/5, 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 80/25 धारा 115(2)/191(2)/351(2) बीएनएस थाना महराजगंज जौनपुर ।
4.मु0अ0सं0 27/26 धारा 115(2)/191(2)/351(2)/127(2) बीएनएस थाना महराजगंज जौनपुर।
आपराधिक इतिहास विनय दूबे –
1. मु0अ0सं0 84/26 धारा 352/351(2)/109(1)/3(5) BNS व 7 CLA थाना सुजानगंज जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 59/26 धारा 3/5, 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जौनपुर।
पजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 59/26 धारा 3/5, 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. एक देशी पिस्टल
2. 01 कारतूस .32 बोर
3. एक खोखा कारतूस .32 बोर
4. एक देशी तमंचा
5. एक जिन्दा कारतूस .315 बोर
6. एक मोटर साइकिल TVS अपाची UP 62 CJ 1136
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री तरुण श्रीवास्तव थानाध्यक्ष महराजगंज जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री फूलचन्द्र पाण्डेय, थानाध्यक्ष थाना सुजांनगंज जौनपुर।
3. हे0का0 ओमप्रकाश मिश्रा थाना महराजगंज जौनपुर।
4. का0 विकास कुमार थाना महराजगंज जौनपुर।
5. हे0का0 अश्वनी पाण्डेय थाना सुजानगंज जौनपुर।
6. का0 सुदीप सिंह थाना सुजानगंज जौनपुर।
7. का0 संजीव यादव थाना सुजानगंज जौनपुर।