ब्यूरो,

अस्पताल में घुसकर बहन के प्रेमी की सिर में गोली मारकर हत्या
सिपाही भाइयों ने अस्पताल में घुसकर बहन के प्रेमी को मारी सिर में गोली, AMU के छात्रनेता का है भाई।
अलीगढ़ : अलीगढ़ में रहने वाले दो सिपाही भाइयों ने अस्पताल में घुसकर बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों भाई सोमवार को देर रात अस्पताल में घुसे और बहन प्रेमी के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज से दोनों भाइयों की पहचान हुई और मामला सामने आया। पुलिस मामले में जांच कर रही है,
इलाज के दौरान युवक वेदपाल की मौत हो गई। पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जो कि बागपत में तैनात हैं। वहीं दोनों भाइयों की पुलिस तलाश कर रही है। मृतक वेदपाल एएमयू के छात्र नेता सोनपाल का सगा भाई था। घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के पॉश इलाके मैरिस रोड स्थित रेनुका अस्पताल में हुई।