ब्यूरो,
बिजनौर की महिला पति से मिलने हरिद्वार पहुंची, दरिंदों ने मदद के बहाने लूटी आबरू; गैंगरेप में 3 अरेस्ट
बिजनौर की महिला पति से मिलने हरिद्वार पहुंची, दरिंदों ने मदद के बहाने लूटी आबरू; गैंगरेप में 3 अरेस्ट,आरोपियों के नाम अंकित शर्मा,श्याम साहू और गोविंदा सिंह
पति से मिलने हरिद्वार पहुंची यूपी के बिजनौर की महिला से कार और ऑटो चालक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही होटल मैनेजर को साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया,
शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, वारदात शनिवार देर शाम की है। यूपी के बिजनौर जिले से एक महिला, सिडकुल की फैक्ट्री में कार्यरत पति से मिलने पहुंची थी। आरोप है हरिद्वार बस अड्डे के पास एक ऑटो चालक ने मदद के बहाने अपने वाहन में बैठा लिया। कुछ दूर जाकर ऑटो चालक ने महिला को एक कार में बैठा दिया। कार चालक उसे शिव मूर्ति गली स्थित होटल ले गया। पीछे से ऑटो चालक भी पहुंच गया। होटल में कार चालक व ऑटो चालक ने कथित तौर पर महिला से दुष्कर्म किया। यहां से किसी तरह निकलकर पीड़िता शहर कोतवाली पहुंची और आपबीती सुनाई,