ब्यूरो,

देवेश चतुर्वेदी समेत यूपी कॉडर के 4 आईएएस आज हो जाएंगे रिटायर
उत्तर प्रदेश में प्रमुख पदों पर तैनात कई अन्य वरिष्ठ IAS अधिकारी भी इस साल रिटायर हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 30 आईएएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं। शनिवार को यूपी कैडर के देवेश चतुर्वेदी और सुभाष चंद्र शर्मा समेत चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रिटायर हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में आज यानि शनिवार को कुछ अहम बातें हुई हैं। यूपी कैडर के देवेश चतुर्वेदी और सुभाष चंद्र शर्मा समेत यूपी कॉडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शनिवार (28 फरवरी 2026) को रिटायर हो रहे हैं। देवेश चतुर्वेदी केंद्र में सचिव कृषि एवं किसान कल्याण हैं, जबकि प्रमुख सचिव सुभाष शर्मा प्रदेश में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जैसा अहम विभाग संभाल रहे हैं। इसके अलावा सचिव गृह अटल कुमार राय और सचिव माध्यमिक शिक्षा चंद्रभूषण सिंह भी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे।
पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को सुभाष शर्मा के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। आईएएस देवेश चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश के अच्छे अधिकारियों में गिना जाता है। एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उनका कॅरियर शानदार रहा है।