ब्यूरो,
भाजपाई कपटजीवी, केजरीवाल का आरोप मुक्त होना उनके लिए ‘नैतिक मृत्युदंड’:अखिलेश यादव
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बहुचर्चित आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में आरोप मुक्त करार दिए जाने को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के लिए नैतिक मृत्युदंड करार दिया है। उन्होंने भाजपा को कपटजीवी करार दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा – भाजपाई कपटजीवी, केजरीवाल का आरोप मुक्त होना उनके लिए ‘नैतिक मृत्युदंड’ !!
उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी साँस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के निवासियों से विश्वासघात किया है।