ब्यूरो,
सीएम योगी का सिंगापुर और जापान दौरा संपन्न, एमओयू व निवेश प्रस्तावों से यूपी में 5 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद
जापान में ₹90,000 करोड़ के एमओयू और लगभग ₹1.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव तथा सिंगापुर में ₹60,000 करोड़ के एमओयू और लगभग ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले
मुख्यमंत्री ने कहा, दुनिया का विश्वास उत्तर प्रदेश पर बढ़ा, सिंगापुर व जापान के साथ ये समझौते व निवेश प्रस्ताव वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य की दिशा में मील का पत्थर
सिंगापुर व जापान में हुए एमओयू और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने का कार्य इन्वेस्ट यूपी और अन्य संबंधित विभाग समयबद्ध ढंग से करेंगे: सीएम योगी
दोनों देशों की यात्रा समझौतों तक सीमित नहीं, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, स्किलिंग, औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन से तय होगी उत्तर प्रदेश के विकास की नई दिशा: मुख्यमंत्री