कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण,  24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो,

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण,  24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से मंगलवार रात अपहृत 5 वर्षीय मासूम बच्ची को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में लगे करीब 300 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले, जिनमें एक संदिग्ध युवक बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता दिखाई दिया।
सीसीटीवी और सर्विलांस के आधार पर बुधवार सुबह आरोपी को हैबतपुर/खैरतगंज जाने वाले मार्ग से बच्ची के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान राजू धीमर के रूप में हुई है, जो जालौन का निवासी बताया जा रहा है। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी देते हुए सीओ जीआरपी दुष्यंत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात महिला चंदा पांडेय ने अपनी पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना दी थी। तत्काल एक्शन लेते हुए आरपीएफ के सहयोग से सर्च अभियान चलाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला अपने दो बच्चों के साथ दिल्ली साइड फुटओवर ब्रिज पर सो रही थी, इसी दौरान आरोपी बच्ची को उठा ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है। बच्ची को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *