ब्यूरो,
दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब में बड़े पैमाने पर व्यवधान
दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब में मंगलवार रात से बड़े पैमाने पर व्यवधान देखने को मिला। भारत में लाखों यूजर्स वेबसाइट और ऐप एक्सेस नहीं कर पा रहे। आउटेज ट्रैकिंग साइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, अमेरिका में शाम 8 बजे (ईएसटी) के आसपास से समस्या शुरू हुई, जहां 3 लाख 20 हजार से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज हुईं। वहीं, ऐसा ही हाल भारत का रहा है।
भारत में सुबह के समय डाउनडिटेक्टर पर 18,000 से ज्यादा यूजर्स ने समस्या दर्ज की। कई भारतीय यूजर्स ने एक्स पर शिकायत की कि वीडियो प्ले नहीं हो रहे या सर्च रिजल्ट्स नहीं दिख रहे।
नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं मजेदार से लेकर निराशाजनक तक रहीं। एक यूजर ने लिखा, “यूट्यूब डाउन है तो मैं रात का खाना कैसे खाऊंगा? बैकग्राउंड में वीडियो चलाकर ही तो खाना बनता है!” दूसरे ने कहा, “डिनर के टाइम पर यूट्यूब क्रैश? ये तो क्राइसिस है!” ऐसे मीम्स और पोस्ट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जहां लोग मजाक में कह रहे हैं कि यूट्यूब के बिना उनका रूटीन ठप हो गया।