ब्यूरो,
सपा की ओर से गलत ढंग से फॉर्म-7 के माध्यम से वोटरों के नाम काटे जाने की शिकायतों बेबुनियाद : मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में सपा की ओर से गलत ढंग से फॉर्म-7 के माध्यम से वोटरों के नाम काटे जाने की शिकायतों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से लगाए गए एक-एक आरोपों की जांच रिपोर्ट मीडिया के सामने रखी।