Bueauro,
विपक्षी दलों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए महासचिव को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए विपक्षी दलों ने धारा 94C के तहत प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।
लोकसभा में विपक्षी दल कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस महासचिव को सौंप दिया है।
विपक्ष द्वारा उठाए गए इस बड़े कदम के बाद ओम बिरला ने खुद को सदन के संचालन से दूर कर लिया है और मंगलवार को वह सदन की कार्यवाही में शामिल होने आसन पर नहीं आए।
सदन में गतिरोध को खत्म करने के लिए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष इस शर्त पर गतिरोध खत्म करने को तैयार है कि सस्पेंड किए गए आठ सांसदों का निलंबन तुरंत वापस लिया जाए। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ है।