ब्यूरो,
यूपी में SIR को लेकर बड़ा फैसला, SIR प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख एक बार फिर बढ़ी
लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है।
चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियों के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। यह दूसरी बार है जब आयोग ने अंतिम सूची की समय-सीमा को आगे बढ़ाया है।
अब अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
राज्य निर्वाचन आयोग के CEO नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाताओं को पूरी पारदर्शिता और न्याय देने के लिए यह फैसला लिया गया है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।