ब्यूरो,
चिनहट में बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हुई लाखों की चोरी
लखनऊ। पीड़ित सुभाष मिश्रा पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद प्रसाद मिश्रा निवासी 632/52, बसंत विहार दिशा सृजन पब्लिक स्कूल, राम कृष्ण अकादमी मार्ग कमता सुरेंद्र नगर ने बताया गत कुछ महीनों से मेरा परिवार 121 ए, विनय विहार सुगामऊ स्थित घर पर रह रहे थे। दिनांक 03 फरवरी 2026 को मेरा पुत्र नितिन मिश्रा सुबह 9.00 बजे घर देखने आया था, घर में बाहर से ताला लगा हुआ था, परंतु घर के अंदर के एवं सभी कमरों , स्टोर के ताले तोड़ कर चोरी हो गई है। घर एक बरामदे आदि में जूते-चप्पल के निशान बने हैं, इससे ये प्रतीत होता है कि चोरी 01 या 02 फरवरी 2026 की रात को हुई है।घर के अंदर के कमरे, स्टोर आदि में सोने-चांदी के जेवर बर्तन आदि थे, कुछ पीतल के बर्तन एवं कपड़े आदि हैं, जो चोरी हो गए हैं। सभी सामान आभूषण एवं बर्तन आदि की कीमत लाखों में है।
पीड़ित ने बताया कि सामने दिशा सृजन स्कूल एवं अन्य जगहों पर सी सी टीवी कैमरे लगे हैं, पुलिस से कैमरों की फुटेज की जांच कराने व चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए विधिक कार्यवाही करने काअनुरोध किया है। खबर लिखे जाने तक अपराधियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।