आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,






“मेरा युवा भारत, जौनपुर” के तत्वाधान में बी.आर.पी. इंटर कालेज, जौनपुर में “माई भारत माई वोट” कार्यक्रम का सफल आयोजन
जौनपुर, 30 जनवरी 2026, मतदान जागरूकता के तहत बी.आर.पी. इण्टर कालेज, जौनपुर के मुक्तेश्वर प्रसाद हाल में “माई भारत, माई वोट ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मनोरमा मौर्या, अध्यक्ष, नगर पालिका, जौनपुर एवं श्री सुशील कुमार मिश्र, टी. आई., जौनपुर एवं विशिष्ट अतिथि श्री राम सूरत मौर्या, भाजपा नेता रहे । आपने युवाओं को “मतदाता शपथ” दिलाई और युवाओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया ।
प्रधानाचार्य डा. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विकसित भारत की दिशा में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है । जिसमे वोट पहला पायदान है । आपने युवाओं को एक वोट का महत्व बताते हुए बताया कि वोट देश का भविष्य तय करता है जिसमें युवाओं का वोट अति मत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है ।
कार्यक्रम के अन्तर्गत बी.आर.पी. इण्टर कालेज, जौनपुर से पद यात्रा निकली गयी जो जेसीज से होते हुए बस स्टाप तक गयी । कार्यक्रम में नए वोटरों का सम्मान किया गया । सेल्फि पॉइंट एवं रंगोली कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र रहा ।
कार्यक्रम का संचालन श्री विमल कुमार श्रीवास्तव ने किया । कार्यक्रम के दौरान श्री राम गोपाल चौहान (जिला युवा अधिकारी ). श्री धर्मेंद्र यादव (प्रान्तीय अध्यक्ष, शिक्षक संघ) श्री प्रकाश चंद्र यादव, श्री विजय प्रकाश पाण्डेय, श्री राम अनुज जैसवाल, श्री समीर श्रीवास्तव, श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव के साथ साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे ।