प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

ब्यूरो,

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

 

लखनऊ के शिवनगर इलाके में एक 18 वर्षीय छात्रा श्वेता यादव ने आत्महत्या कर ली। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी और मऊ की निवासी थी। घटना के समय वह अपने कमरे में थी और दरवाजा बंद कर लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

 

लखनऊ के अयोध्या रोड स्थित शिवनगर इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही मऊ निवासी 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजनों की ओर से मामले में किसी ने आरोप नहीं लगाया है। मऊ के मउवन नगर दूसरा गांव निवासी संजय यादव की बेटी श्वेता यादव शिव नगर तिराहे के पास किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

रविवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद झरोखे से झांककर देखा तो श्वेता का शव दुपट्टे से बने फंदे में लटका मिला। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बीबीडी थाने की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *