रूस में पढ़ाई करके बना साइबर एक्सपर्ट, नोएडा आकर करने लगा ठगी; गृह मंत्रालय के इनपुट पर गिरफ्तार

ब्यूरो,

रूस में पढ़ाई करके बना साइबर एक्सपर्ट, नोएडा आकर करने लगा ठगी; गृह मंत्रालय के इनपुट पर गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने गृह मंत्रालय के इनपुट पर सेक्टर-एक में ऑनलाइन सट्टेबाजी और ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा कॉल सेंटर पकड़ा है। कॉल सेंटर संचालक नेपाल के जिला मोरंग के उर्लावरी थाना क्षेत्र के मोरंग मोहल्ला निवासी अनूप श्रेष्ठ (31) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी रूस में साइबर एक्सपर्ट की पढ़ाई करने के बाद यहां सेंटर चला रहा था। वह पहले रूस में सट्टेबाजी एप के नेटवर्क से जुड़ा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *