Bueauro,
मणिकर्णिका घाट विवाद, एफआईआर पर संजय सिंह का पलटवार
मणिकर्णिका घाट विवाद, एफआईआर पर संजय सिंह का पलटवार, बोले—मंदिर तोड़ने वालों पर हो कार्रवाई, मुझे डराने की कोशिश न करें
लखनऊ। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट को तोड़े जाने से जुड़े बयान पर आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है। एफआईआर दर्ज होने पर संजय सिंह ने सरकार पर कड़ा पलटवार किया है।
संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र में मणिकर्णिका घाट को तहस-नहस किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि घाट के साथ-साथ मंदिरों को भी तोड़ा गया और काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराने वाली माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया।
आप सांसद ने आगे लिखा कि इस कार्रवाई का विरोध काशी के साधु-संतों ने किया, अहिल्याबाई होलकर के परिवार ने भी आपत्ति जताई और यहां तक कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी विरोध दर्ज कराया। इसके बावजूद एफआईआर उनके खिलाफ दर्ज कर दी गई।