ब्यूरो.
ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्याएं रुक गई हैं, अब वहां कोई फांसी नहीं दी जाएगी: ट्रम्प
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा उन्हें भरोसेमंद सूत्रों ने बताया है कि ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्याएं रुक गई हैं। अब वहां कोई फांसी नहीं दी जाएगी।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि अगर ईरान सरकार प्रदर्शन करने वालों को फांसी देना शुरू करती है, तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा।
कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि ईरान में कोई भी फांसी हुई तो अगले 24 घंटे में अमेरिका मिलिट्री एक्शन शुरू कर सकता है।
ईरान सरकार ने बुधवार को 26 साल के प्रदर्शनकारी इरफान सुलतानी को सरेआम फांसी दिए जाने का ऐलान किया था।