आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

जौनपुर में कानून व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल
जौनपुर।जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने 13 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं—
मुंगराबादशाहपुर के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव को बरसठी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
एसपी कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी रहे उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार तिवारी को मुंगराबादशाहपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय को खुटहन का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
गामा टीम प्रभारी तरुण श्रीवास्तव को महराजगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
बरसठी के प्रभारी निरीक्षक रहे देवानंद रजक को अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है।
स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह को मीरगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
महराजगंज के थानाध्यक्ष रहे अमित कुमार पांडेय को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है।
पवारा के थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को गामा टीम की जिम्मेदारी दी गई है।
एसओजी में तैनात अनिल कुमार को पवारा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा—
विनोद कुमार अंचल (मीरगंज थानाध्यक्ष) और चंदन कुमार राय का बाहरी जनपद में स्थानांतरण किया गया है।
चंदवक के बरामनपुर चौकी प्रभारी विनोद कुमार चतुर्वेदी को मछलीशहर कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
मछलीशहर की करबा चौकी के प्रभारी होरिल यादव को चंदवक बरामनपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को तुरंत कार्यभार संभालने और अनुपालन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।