लखनऊ में 6 साल की बच्ची से हैवानियत की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार 

लखनऊ में 6 साल की बच्ची से हैवानियत की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार 

लखनऊ न्यूज

लखनऊ में 6 साल की बच्ची से हैवानियत की कोशिश हुई ।

रिश्ते का मौसा रमेश बच्ची को कबाब रोल खिलाने और ई-रिक्शा से घुमाने के बहाने उसे जंगल में ले गया ।

गनीमत रही कि इस दौरान आरोपी अधिक शराब पीने से बेसुध होकर सो गया। इससे बच्ची हैवानियत का शिकार होने से बच गई।

राहगीर ने बच्ची को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंप दिया। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

घटना गुडंबा थाना क्षेत्र की है। आरोपी बच्ची को 7 दिसंबर, रविवार शाम करीब 5 बजे बच्ची को लेकर गया। 8 दिसंबर, सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे बच्ची बरामद हुई। आरोपी की पहचान बच्ची के पड़ोस में रहने वाले रमेश (32) के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *