आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,


जौनपुर जिला भाजपा कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर बैठक आयोजित
जौनपुर। जिला भाजपा कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
एस.आई.आर. संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। भाजपा के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में शत-प्रतिशत योगदान देने के लिए अटल संकल्पित हैं। उक्त बातें पूर्व सांसद के पी सिंह ने जिला कार्यालय कही।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज जौनपुर जिला कार्यालय में sir को लेकर सभी का मार्गदर्शन किया।