केरल टूरिज़्म ने पेश किए शानदार प्रोडक्ट्स और अनुभव


केरल के टूरिज्म मिनिस्टर श्री पी ए मोहम्मद रियास
सुमन बाजपेयी
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही आने वाली छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए केरल टूरिज़्म ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की मांगो को पूरा करने के लिए खासतौर पर तैयार किए हैं एक्सपीरिएंशियल प्रोडक्ट्स, जो यात्रियों को राज्य के मनमोहक आकर्षण और मशहूर आतिथ्य का आनंद लेते हुए एक अच्छा समय बिताने का अवसर देंगे। इसमें घूमने के नए स्थानों के साथ शामिल हैं पुराने ज़माने के बैकवाटर, बीच और हिल स्टेशन।
केरल के टूरिज्म मिनिस्टर श्री पी ए मोहम्मद रियास ने ‘नेटवर्क केरल’ बी2 बी टूरिज्म मीट के दौरान कहा कि अपनी महत्वपूर्ण पहलों के जरिए केरल ने स्थायी और समावेशी पर्यटन विकास का एक नया मॉडल कायम किया है। एक विश्वव्यापी ब्रांड के तौर पर, केरल टूरिज्म ने खुद को एक समावेशी अनुभवात्मक और रीजेनरेटिव गंतव्य, यानी ऐसा पर्यटन जो किसी जगह को नुकसान पहुंचाने के बजाय उसे बेहतर स्थिति में छोड़ने का प्रयास करता है, के तौर पर मजबूती से स्थापित करके एक बड़ा बदलाव किया है, जो पूरे राज्य में यात्रियों को अलग-अलग तरह के विकल्प प्रदान करता है।”
केरल टूरिज्म के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन ऑफिसर श्री एस श्रीकुमार ने गॉड्स ओन कंट्री के अनूठे उत्पादों और अनुभवों को रेखांकित करते हुए एक प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने कहा कि पिछला साल टूरिज्म के लिहाज से बहुत ही बढ़िया रहा। घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय यात्री भी बड़ी संख्या में केरल आए, खासकर कोच्चि में। पिछले साल लगभग 2 लाख 97 हजार यात्रियों ने केरल की यात्रा की जिससे सिद्ध होता है केरल एक पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टीनेशन है। उन्होंने कहा हाल ही में, राज्य में महिला पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, चाहे वह अकेले यात्रा करने वाली हों या ऑल-वुमन ग्रुप पैकेज के हिस्से के तौर पर, जिनमें से कई खुद महिला उद्यमियों द्वारा चलाए जाते हैं।
इस बी 2 बी मीट में केरल के विक्रेता और राष्ट्रीय राजधानी के खरीददार मौजूदा मौसम में गंतव्य को बढ़ावा देने के लिए बिज़नेस डील्स को तय करने के लिए एक साथ एकत्र हुए।
इस दौरान एक विज़न डॉक्यूमेंट् को भी प्रदर्शित किया गया जो पर्यटन के विकास के लिए एक खाके का काम करेगा। यह केरल की एक हमेशा आकर्षक जगह के तौर पर अनछुई क्षमता को सामने लाएगा, साथ ही कई सबसे अच्छे रहस्यों से भी पर्दा उठाएगा। विज़न डॉक्यूमेंट में टूरिज्म बिज़नेस में इनोवेशन और वेलनेस टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म जैसे संबंधित विकल्पों में निवेश करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही विरासत, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन की क्षमता का भी इस्तेमाल किया गया है।
इस इवेंट का समापन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें राज्य की अलग-अलग तरह की कला परंपराओं को प्रस्तुत किया गया, जैसे कथकली, मयूर नृत्य, थैय्यम आदि।

