अपनी बहन के प्रेमी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

ब्यूरो,

अपनी बहन के प्रेमी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

कासगंज में एक 20 वर्षीय युवक को कथित तौर पर अपनी बहन के प्रेमी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 19 वर्षीय जिया अहमद का सालों से अपने पड़ोसी 19 वर्षीय आतीफा के साथ संबंध थे। जिया का शव शनिवार को मोहल्ला झंडा इलाके में नाइयों वाली मस्जिद के पास मिला था।

यूपी के कासगंज में हॉरर किलिंग से सभी दहशत में आ गए हैं। एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार को पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि एटा के कासगंज में एक 20 वर्षीय युवक को कथित तौर पर अपनी बहन के प्रेमी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 19 वर्षीय जिया अहमद का सालों से अपने पड़ोसी 19 वर्षीय आतीफा के साथ संबंध थे। जिया का शव शनिवार को मोहल्ला झंडा इलाके में नाइयों वाली मस्जिद के पास मिला था।

मामले में मिली जानकरी के अनुसार जिया का शव मिलने के एक दिन बाद जिया के पिता, इबरार अहमद ने सहावर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि आतिफा के परिवार को उनके बेटे से उसके संबंध होने की जानकारी हुई। इसके बाद आतिफा के परिवार ने उनके बेटे को बार-बार उससे दूर रहने की चेतावनी दी थी। लेकिन, इसके बाद भी दोनों ने आतिफा के परिवार के विरोध के बावजूद शादी करने की योजना बनाई थी।

बताया जा रहा है कि परिवार के विरोध के बाद भी दोनों मिलते रहते थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों छिप-छिपकर मिलते रहे। इसकी परिवार को जानकारी हुई तो आतिफा के भाइयों, फैजल, रफत, फैजान और रिजवान ने कथित तौर पर मस्जिद के पास जिया को रोका और उस पर लाठी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिया की हत्या के बाद आतिफा के भाई फरार हो गए।

सोमवार को फैजल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने फैजल ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने पुलिस को बताया कि अपने ही घर के पास उसके एक बाजरे के ढेर में हत्या में इस्तेमाल किया हुआ चाकू छिपा दिया था। एएसपी सुशील कुमार ने कहा कि चारों आरोपियों पर बीएनएस धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। टीमें गठित की गईं और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार चाकू, बरामद कर लिया गया है। अन्य तीन अभी भी फरार हैं,  तीनों फरार आरोपियों की तलाश जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *