जौनपुर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध:त्योहारों के दौरान प्रभावी रहेगी व्यवस्था

ब्यूरो,

जौनपुर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

जौनपुर। प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे (17:00) तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है।केवल आवश्यक वस्तुओं से संबंधित वाहन (गैस, डीजल, पेट्रोल, मेडिकल) को छूट दी गई है। त्योहारों के विशेष अवसर पर धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, छठ नो एंट्री का समय बढ़ाया गया है। अब प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे (21:00) तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह व्यवस्था त्योहारों के दौरान प्रभावी रहेगी, ताकि बाजार क्षेत्र में भीड़-भाड़ को नियंत्रित किया जा सके और यातायात सुचारु बना रहे।
छूट किन्हें मिलेगी?
1.गैस सप्लाई वाहन
2.डीजल/पेट्रोल सप्लाई वाहन
3.मेडिकल सेवाओं से जुड़े वाहन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *