आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,




टीडी कालेज जौनपुर में जौनपुर बास्केटबाल लीग का हुआ आयोजन
टीडी कालेज जौनपुर में जौनपुर बास्केटबाल लीग का हुआ आयोजन, पुलिस अधीक्षक जौनपुर रहे मुख्य अतिथि-
* आज दिनांक 22.10.2025 को टी.डी. कॉलेज, जौनपुर के खेल मैदान में जौनपुर बास्केटबाल लीग के अंतर्गत एक भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
* इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व की भावना भी प्रदान करते हैं।
* इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में कई गणमान्य नागरिक, खेल अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं शिक्षाविद् भी उपस्थित रहे।