ब्यूरो,
एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति और उनकी 5 वर्षीय बेटी की मौत
रामनगर, संवाददाता। रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति और मासूम बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिये।मिर्जापुर के जमालपुर के हर्दी सहजनी निवासी 29 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह, पत्नी ममता और पांच साल की बेटी के साथ बाइक से लेकर कहीं निकले थे। टेंगरा मोड़ के भीटी स्थित हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। नीचे गिरते ही तीनों ट्रक के नीचे आ गए और तीनों की मौत हो गई।