दिल्ली से सीतापुर जा रही डग्गामार डबल डेकर बस में लगी आग, बस जलकर खाक  सभी यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

ब्यूरो,

दिल्ली से सीतापुर जा रही डग्गामार डबल डेकर बस में लगी आग,

बस जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

दिल्ली से सीतापुर जा रही डग्गामार डबल डेकर बस में बुधवार सुबह यूपी के लखीमपुर में मैगलगंज मुख्य चौराहे पर आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बस में 70 से अधिक सवारियां थी, जिनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या ज्यादा थी। गनीमत रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दिल्ली से सीतापुर जा रही डग्गामार डबल डेकर बस में बुधवार सुबह यूपी के लखीमपुर में मैगलगंज मुख्य चौराहे पर आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बस में 70 से अधिक सवारियां थी, जिनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या ज्यादा थी। गनीमत रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बस की खिड़की से कूदने में छह यात्रियों को चोट लगी है। यात्रियों के बाहर आते ही बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस मैगलगंज में सवारियां उतारने और जलपान के लिए रुकी थी, तभी अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की और सबको सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से पसगवां व मितौली सीएचसी भेजा गया। आग इतनी भीषण थी कि सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल वाहन से पहले ही बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

यात्रियों का सारा सामान भी आग में स्वाहा हो गया। प्राथमिक अनुमान के अनुसार आग लगने का कारण बस में शॉर्ट सर्किट या आतिशबाजी होना बताया जा रहा है। हालांकि बस से पेट्रोमेक्स सिलेंडर भी मिले हैं। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इंस्पेक्टर  ने बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *