अगर लक्ष्मी सच में धन देतीं, तो 80 करोड़ लोग 5-10 किलो चावल पर न जी रहे होते : स्वामी प्रसाद मौर्य

ब्यूरो,

अगर लक्ष्मी सच में धन देतीं, तो 80 करोड़ लोग 5-10 किलो चावल पर न जी रहे होते : स्वामी प्रसाद मौर्य

लखनऊ‌ । उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का दीपावली पर दिया गया बयान चर्चा में है। देशभर में जहां लोग दीपावली का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं, पटाखे जला रहे हैं और गणेश-लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं, वहीं मौर्य ने देवी लक्ष्मी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने विवाद खड़ा कर दिया है।
मौर्य ने कहा, “अगर धन की देवी लक्ष्मी से भला होता, तो देश में 80 करोड़ लोगों को जिंदगी सिर्फ 5-10 किलो चावल पर नहीं बितानी पड़ती।” उन्होंने आगे कहा कि लोग हर साल बाहर से लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदते हैं, लेकिन देश की स्थिति नहीं बदलती। मौर्य ने तंज कसते हुए कहा, “बाहरवाली लक्ष्मी हर बार बाहर से आती है और फिर चली जाती है, इसी वजह से हमारी हालत सुधर नहीं पाती है।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बता रहे हैं, जबकि कुछ ने इसे सामाजिक असमानता पर कटाक्ष के रूप में देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *