Alok Verma, Jaunpur, Bueauro,

तहसील मड़ियाहू के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन
जौनपुर तहसील मड़ियाहू के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांग नवीन कुमार द्वारा आधार कार्ड बनने में आ रही समस्या के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसपर संवेदनशीलता बरतते हुए तत्काल जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आधार कार्ड बनवाने के साथ ही इनको विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने की कार्यवाही करें, इसके साथ ही पात्रता की जांच करते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गये। इसके साथ संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान धनतेरस के पावन पर्व पर मुसहर बस्ती के लोगों को जमीन पट्टा आवंटन की स्वीकृति का प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया।