आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
श्री चित्रगुप्त जी महाराज पूजा और जुलूस को लेकर कायस्थ संगठनों में बढ़ता विवाद
जौनपुर में श्री चित्रगुप्त जी महाराज पूजा और जुलूस को लेकर कायस्थ संगठनों में विवाद बढ़ता जा रहा है जिसमें दो गुट बन गए हैं एक गुट 22 अक्टूबर को जुलूस निकाल रहा है और दूसरा गुट 23 अक्टूबर को जुलूस निकाल रहा है। वर्चस्व को लेकर हो रहे इस मामले में कायस्थ समाज का क्या भला होगा यह तो भविष्य ही बतायेगा लेकिन राजनीति के फेर में कायस्थ समाज को कहीं न कहीं गहरी चोट लगी है ये समाज के लोगों को समझना चाहिए।