ब्यूरो,
हाईकोर्ट के आदेश पर फर्रूखाबाद की एसपी हिरासत में !
प्रयागराज। 2017 बैच की IPS अफसर फर्रुखाबाद कप्तान आरती सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने Habeas Corpus के मामले में याचिकाकर्ता को धमकाने के लिए हिरासत में लेने का आदेश दिया। दोपहर 2 बजे जस्टिस जेजे मुनीर की कोर्ट नम्बर 43 ने ये आदेश दिया। इस मामले में राज्य सरकार का पक्ष सुनने के लिए जस्टिस मुनीर आज ही शाम पुनः सुनवाई करेंगे।