भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

ब्यूरो,

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. पवन सिंह ने अपने भोजपुरी समाज को यह स्पष्ट किया है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई पार्टी जॉइन नहीं की थी और न ही उनका इरादा चुनाव लड़ने का है. उन्होंने खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही बताया है.

पवन सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है . मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *