हरियाणा : वरिष्ठ IPS सुसाइड मामला: हरियाणा के DGPऔर SP रोहतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो,

हरियाणा : वरिष्ठ IPS सुसाइड मामला: हरियाणा के DGPऔर SP रोहतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किया गया है, मृतक आईपीएस वाई पूरण कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार ने 4 पन्नो के शिकायती पत्र में हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर और एसपी रोहतक नरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ उनके पति के उत्पीड़न,जाती आधारित भेदभाव और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है,
उन्होंने कहा कि पति की मौत से पहले डीजीपी कपूर के कहने पर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया जो एक सोची समझी साजिश थी और इसी कारण उनके पति ने निराशा में आत्महत्या कर ली,
गौरतलब है कि मृतक आईपीएस ने 8 पन्नो का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमे 30 से 35 आईपीएस ऑफिसर और कुछ आईएएस अधिकारियों के नाम लिखे होने की चर्चा हैं,सुसाइड से पहले आईपीएस अधिकारी ने सुसाइड नोट अपनी पत्नी और दो अफसरों को भेजा था,सुसाइड नोट में किन अधिकारियों के नाम लिखे हैं इसपर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है,सुसाइड नोट के साथ उन्होंने अपनी वसीयत भी छोड़ी है जिसमे अपनी तमाम प्रोपर्टी अपनी पत्नी के नाम की है::फ़ैसल खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *