ब्यूरो,
शख्स ने सीजेआई गवई पर की जूता फेंकने की कोशिश,नारा लगाया सनातन धर्म का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान,सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुई घटना
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक व्यक्ति ने सीजेआई पर हमला करने की कोशिश की। सुबह के सत्र के दौरान शख्स ने मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने का प्रयास किया। व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत अदालत कक्ष से बाहर निकाल दिया। इस घटना के कारण कार्यवाही कुछ मिनटों के लिए बाधित हुई, जिसके बाद सत्र फिर से शुरू हुआ,
सूत्रों के अनुसार, वकील जज की कुर्सी के पास गया और अपना जूता निकालकर न्यायाधीश पर फेंकने का प्रयास किया। लाइव लॉ की खबर के अनुसार, उपस्थित वकीलों ने बताया कि अदालत कक्ष से बाहर निकाले जाने के दौरान उस व्यक्ति ने चिल्लाकर कहा, “सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”। कुछ गवाहों ने दावा किया कि उसने जूता फेंकने की कोशिश की जबकि अन्य ने कहा कि वह कागज़ का एक रोल उछालता हुआ प्रतीत हो रहा था। बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति ने वकील की पोशाक पहन रखी थी।