नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। थाना नेवढ़िया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने वाले मुख्य आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में क्राइम टीम प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, थाना नेवढ़िया पर मु0अ0सं0 211/25, धारा 376AB, 506 भादवि, 5M/6 पाक्सो एक्ट व 67(A) आईटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपी अमन कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम बनेवरा थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग पीड़िता (काल्पनिक नाम गीता) के साथ जबरन दुष्कर्म किया और अपने साथी की मदद से उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस अमानवीय अपराध की सूचना पर पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर क्राइम टीम ने अभियुक्त अमन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *