Bueauro,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जौनपुर डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात करते हुए नई पुस्तक कर्मकुम्भ की प्रति भेंट की
उत्तरप्रदेश के जौनपुर जनपद के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज को अपनी बहुचर्चित पुस्तक कर्मकुम्भ की प्रति शिष्टाचार पूर्वक भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक में विश्व प्रसिद्ध दिव्य एवं भव्य महाकुंभ 2025 की प्रशासनिक दूरदर्शिता और अहर्निश जनसेवा भाव को विभिन्न दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही समाज के सभी वर्ग के प्रति प्रशासनिक संवेदनशीलता को भी चित्रित किया गया है, जिसका श्रेय माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल और सफल नेतृत्व को जाता है।