जौनपुर: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में जौनपुर फिर अव्वल

ब्यूरो,

जौनपुर: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में जौनपुर फिर अव्वल

दूसरे स्थान पर आजमगढ़ और तीसरे स्थान पर कौशांबी जनपद

पूरे प्रदेश में सबसे अधिक लोन जौनपुर में 2003 युवाओं को वितरित किया गया।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का लाभ देने में पूरे प्रदेश में जाैनपुर जिले ने सबसे अधिक आवेदकों को लाेन वितरित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सीएम योगी की मंशा के अनुरुप जिले में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंकों से संपर्क कर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले को अभियान के तहत 2250 युवाओं को लोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष पिछले चार माह में 5999 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 4784 आवेदनों को बैंक को भेज दिया गया है। इनमें से 2003 आवेदकों को लोन वितरित किया जा चुका है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में पिछले चार माह में जौनपुर ने सबसे अधिक युवाओं को लोन वितरित कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
कुल 85.16 प्रतिशत लोन स्वीकृत किया गया। 88.76 प्रतिशत लोन का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि 2003 लाभार्थियों में पुरुषों की संख्या 1443 और महिलाओं की संख्या 560 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *