सीतापुर में शिक्षकों की चुप्पी पर फूटा आक्रोश, प्रधानाध्यापक की पत्नी सीमा वर्मा शिक्षक संगठनों को भेंट करेंगी घुंघरू और चूड़ियां

ब्यूरो,

सीतापुर में शिक्षकों की चुप्पी पर फूटा आक्रोश, प्रधानाध्यापक की पत्नी सीमा वर्मा शिक्षक संगठनों को भेंट करेंगी घुंघरू और चूड़ियां

सीतापुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक विवाद प्रकरण में प्रधानाध्यापक विजेंद्र कुमार वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। सीमा वर्मा ने आज ऐलान किया है कि वह बेसिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश और जिला बेसिक शिक्षक संघ सीतापुर के पदाधिकारियों को जल्द ही घुंघरू और चूड़ियां भेंट करेंगी।
सीमा वर्मा ने कहा कि इन शिक्षक संगठनों की इतनी हैसियत नहीं बची कि यह मंत्रीजी या शासन के सामने शिक्षकों के पक्ष में सही बात रख सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी शिक्षकों के ऊपर अन्याय कर रहे हैं, लेकिन शिक्षक संगठन चुप्पी साधे बैठे हैं।
सीमा वर्मा ने आज फिर कहा कि स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे समझते हैं कि कौन शिक्षक ईमानदार है और कौन कर्तव्यहीन। बच्चे ईमानदार शिक्षक के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन शिक्षक संगठन मौन हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के वह बच्चे कृष्ण के बाल रूप है। उन बच्चों के लिए हमारे दिल में अपने बच्चों से ज्यादा स्नेह और प्रेम है इसके लिए एक बार फिर दिल से आभार। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह कुछ महिलाओं को साथ लेकर वह शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों को चूड़ी और घुंघरू भेंट करेंगी ताकि उन्हें कुछ तो शर्म आए और वे शिक्षकों के हित में आवाज उठाने का साहस दिखा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *