ब्यूरो,

आज़म खान को न्याय मिलेगा, उम्मीद है झूठे मुकदमे उन पर दर्ज नहीं होंगे: अखिलेश यादव
लखनऊ- अखिलेश यादव ने कहा – आज़म खान को न्याय मिलेगा, उम्मीद है झूठे मुकदमे उन पर दर्ज नहीं होंगे। सपा के संस्थापक रहे हैं आज़म खान, उनकी भूमिका सबसे बड़ी रही है। सपा सरकार बनने पर उनके सभी मुकदमे वापस होंगे
आजम खान की रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम सबके लिए बहुत खुशी का दिन है कि आजम साहब जेल से बाहर आ गए हैं । उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही आजम खान के सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे । आजम खान पर दर्ज किए गए सारे मुकदमे वापस लेंगे – अखिलेश यादव