रिटार्यड दरोगा ने छोटे भाई अधिवक्ता की गोली मारकर की हत्या

ब्यूरो,

रिटार्यड दरोगा ने छोटे भाई अधिवक्ता की गोली मारकर की हत्या

चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गांव में सदर कचहरी से गुरुवार की शाम घर पहुंचे अधिवक्ता की बड़े भाई रिटायर्ड दरोगा ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में लहुलूहान हुए अधिवक्ता को लेकर आसपास के ग्रामीण और परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण दोनों भाईयों के बीच पुराने लोन के पैसे और जमीन विवाद बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *