आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
सत्ताधारी सरकार से मेरे कुछ प्रश्न❓– रमन श्रीवास्तव
गोरखपुर। क्या राष्ट्रवादियों को राजनीति में नहीं रहना चाहिए क्या आपकी पार्टी राष्ट्रवादियों का सम्मान नहीं करती 99% कायस्थ समाज भारतीय जनता पार्टी को वोट देता है उसके बदले में उसे क्या मिलता है, क्या आपकी पार्टी कायस्थ समाज को राष्ट्रवाद का झुनझुना देकर राजनीति से खत्म नहीं कर रही है आखिर ऐसा कौन सा कारण है कि अवधेश बाबू के चुनाव हारने के बाद आज तक किसी कायस्थ को आपने गोरखपुर के विधानसभा से टिकट नहीं दिया जब वह चुनाव हारे तो सिर्फ उनका नाम का आप जीवन भर उपयोग करते रहे लेकिन कभी उनको विधान परिषद या राज्यसभा में क्यों नहीं भेजा पहले हमारी राजनीति मे भागीदारी बहुत ज्यादा थी अब हम हमारी भागीदारी लगभग खत्म होती जा रही है आपकी पार्टी में गोरखपुर से महानगर अध्यक्ष का पद किसी कायस्थ के लिए लगभग सुरक्षित था लेकिन आज महानगर अध्यक्ष का पद भी आपने हमसे छीन लिया पूरे उत्तर प्रदेश से आपको लोकसभा में कोई ऐसा एक प्रत्याशी नहीं दिखा जिससे आप अपने पार्टी से उम्मीदवार बना सकें यह कायस्थ समाज को राजनीति से खत्म करने की साजिश नहीं तो और क्या है पूरे देश में कोई ऐसा कायस्थ नेता आपको नहीं दिखा इसे आप केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दें क्या राष्ट्रवाद की झुनझुना से ही कायस्थ समाज का राजनीति होगा कब तक राष्ट्रवाद के नाम पर कायस्थ समाज को आप लोग बेवकूफ बनाते रहेंगे हमें आपसे राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए अगर दे सकते हैं तो हमें राजनीति में स्थान दें कायस्थ समाज आपके इस साजिस को समझ चुका है और अबआपके भुलावे में नहीं आने वाला है कायस्थ समाज अपने आप को पुनः राजनीति में स्थापित करेगा और वह भी अपने दम पर आप के बिना सहयोग के क्योंकि आपसे कुछ पाने का कायस्थ अब विश्वास खो चुका है कायस्थ समाज के लोगों से भी विनम्र निवेदन है कि उनके राष्ट्रवाद के झुनझुने में मत आइएगा यह हमें राजनीति से खत्म करने के लिए गहरी साजिश कर रहे हैं जिसका जवाब हमें देना होगा हमें खुद अपने बल पर खड़ा होना होगा हमें खुद अपना नेतृत्व कायम करना होगा।