ब्यूरो,
बरेली में Bollywood Actress दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश मारे गए
बरेली में Bollywood Actress दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश मारे गए हैं। गाजियाबाद में नोएडा STF और Crime Investigation यूनिट दिल्ली की टीम ने दोनों का एनकाउंटर कर दिया। इनकी पहचान रोहतक के रविंद्र और सोनीपत के अरुण के रूप में हुई। ये रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के थे, 1-1 लाख का इनाम था..
STF नोएडा के मुताबिक, बुधवार की शाम करीब 7.22 बजे पर गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी एरिया में चेकिंग कर रहे थे। दो लड़के बाइक पर दिखे, जो चेकिंग देखकर भाग रहे थे। पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। एक एक गोली टीम के जवान को लगी। पुलिस जीप पर भी 3 गन शॉट लगे।